फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest in Jila Panchayat bageshwar

डीएम के आश्वासन पर जिपं सदस्यों ने तीन दिन के लिए टाला धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Protest in Jila Panchayat bageshwar
बागेश्वर में जिपं सदस्यों से वार्ता करतीं डीएम अनुराधा पाल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला पंचायत में पुलिस बुलाने और विपक्षी सदस्यों के साथ पुलिस की अभद्रता के मामले में सोमवार से प्रस्तावित धरना तीन दिनों तक टल गया है। विपक्षी सदस्यों ने डीएम अनुराधा पाल से समस्या सुलझाने की मांग की। डीएम से जांच का आश्वासन मिलने पर धरना स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत की नियोजन समिति की बैठक 21 अक्तूबर को हुई थी। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने एसडीएम को बताया कि विपक्षी सदस्यों ने एएमए और अन्य कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसलिए एसडीएम ने कोतवाल को मौके पर भेजा था। कोतवाल और अन्य पुलिस कर्मियों पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार और महिला सदस्यों ने अभद्रता का आरोप लगाया था। इसके विरोध में एक नवंबर से आंदोलन की चेेतावनी दी थी। हालांकि नवनियुक्त डीएम पाल ने संबंधित विपक्षी सदस्यों से वार्ता की। डीएम ने मामले को समझने के लिए तीन दिन का समय मांगा। कहा कि मामले के परीक्षण के बाद वह आवश्यक कार्यवाही करेंगी।
विज्ञापन

पूर्व जिपं अध्यक्ष और वर्तमान सदस्य हरीश ऐठानी ने डीएम को ज्ञापन। इसमें पुलिस प्रकरण और जिपं में हो रहे भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी दी गई है। कहा कि अगर दिए गए समय में समस्या नहीं सुलझी तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, सदस्य गोपा धपोला, पूजा आर्या, इंदिरा परिहार, वंदना ऐठानी, रूपा कोरंगा, रेखा देवी, सुरेश खेतवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed