{"_id":"608da9088ebc3e8d3a367f67","slug":"protest-by-youth-bageshwar-news-hld42316363","type":"story","status":"publish","title_hn":"दन्या में मारे गए युवक को इंसाफ दिलाने की मांग मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दन्या में मारे गए युवक को इंसाफ दिलाने की मांग मुखर
विज्ञापन
बागेश्वर। अल्मोड़ा जिले के दन्या में ग्रामीणों की पिटाई से मारे गए युवक को इंसाफ दिलाने की मांग की है। इस हत्या के विरोध में जिले के युवाओं ने नगर में रैली निकाली। नुमाइशखेत के पास स्वराज भवन में धरना देकर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
दन्या में ग्रामीणों ने 28 अप्रैल को छेड़छाड़ के आरोपी भुवन चंद्र जोशी को पीट दिया था। अगले दिन उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना के विरोध में जिले के युवाओं में भी आक्रोश दिखा। शनिवार को युवाओं ने घटना के विरोध में नगर में रैली निकाली। कहा कि ग्रामीणों ने जघन्य घटना को अंजाम दिया है। सभ्य समाज में इस तरह के कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।
कहा कि एक युवक को सरेआम मौत के घाट उतार दिया गया। युवाओं ने पूरे नगर का चक्कर लगाकर भुवन को इंसाफ दो, दोषियों को कड़ी सजा दो के नारे लगाए। कहा कि इस घटना से इंसानियत शर्मसार हुई है। उन्होंने घटना का वीडियो बनाने वालों की भी निंदा की। कहा कि युवक को बचाने की बजाय लोग उसका वीडियो बनाकर वायरल करते रहे।
विज्ञापन
ग्रामीणों के हत्थे चढ़े दोनों युवक माफी मांगते रहे, लेकिन ग्रामीण उन्हें बेरहमी से पीटते रहे। कोई भी बचाने नहीं आया। पहाड़ में इस तरह की घटना से देवभूमि भी कलंकित हुई है। युवाओं ने हत्या में लिप्त सभी आरोपियों को कड़ा दंड देने की मांग की। इस दौरान करन डंगवाल, पंकज कुमार, रोहित कुमार, मोहन राम, मोहित कुमार, पवन कुमार, पंकज कुमार आदि थे।