{"_id":"61ccb0f11a361152df67014f","slug":"protest-by-revenyu-staff-union-bageshwar-news-hld449285950","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरी न होने से राजस्व कर्मचारियों में बढ़ रही नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पूरी न होने से राजस्व कर्मचारियों में बढ़ रही नाराजगी
विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करते राजस्व कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा/बागेश्वर। चार सूत्री मांगों के लिए अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में राजस्व कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल जारी है। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। राजस्व कर्मचारियों के आंदोलन से विभागीय कामकाज प्रभावित हो गया है। इस कारण लोगों को परेेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार को तहसील परिसर अल्मोड़ा में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं वे आंदोलन करेंगे। अल्मोड़ा में कुलदीप जोशी, सुरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, विनोद आदि हड़ताल पर बैठे।
राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश परिहार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने तहसील में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष परिहार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी समान कार्य का समान वेतन देने, राजस्व और कानूनगो संघों के एकीकरण का विरोध, 16वें बैच के राजस्व निरीक्षण प्रशिक्षण, राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों के पुनर्गठन और राजस्व निरीक्षक सेवा नियमावली में ठोस निर्णय देने की मांग के लिए आंदोलन कर रहे हैं। बागेश्वर में मोहन सिंह बसेड़ा, पंकज साह, जगत सिंह कोरंगा, सुरेश राठौर आदि धरने पर रहे।
विज्ञापन
हड़ताल से लटके प्रमाणपत्र
राजस्व कर्मियों की हड़ताल से निर्वाचन संबंधी और स्वामित्व योजना के कार्यों पर असर पड़ा है। जमीन की खरीद-फरोख्त, आय, जाति, स्थायी निवास सहित अन्य प्रमाणपत्र बनवाने के कार्य भी ठप पड़ गए हैं।
स्याल्दे और द्वाराहाट में भी प्रदर्शन
स्याल्दे/द्वाराहाट। स्याल्दे तहसील परिसर में सातवें दिन भी पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक और राजव सेवक संघ की हड़ताल जारी रही। क्षेत्रीय विधायक महेश जीना ने हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी मांगों को सरकार के सामने रखने का आश्वासन दिया। वहां पर भास्कर जोशी, राजेंद्र सिंह, मोहन जोशी, जगदीश प्रसाद, गंभीर सिंह, रजत यादव, महेंद्र सिंह, यशपाल सिंह आदि थे। वहीं, द्वाराहाट तहसील मुख्यालय में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। वहां पर आशुतोष लोहनी, पूरन नाथ गोस्वामी, सपना लोहनी, कमल आर्य, कमल गुणवंत, नीरजा जोशी, सुभाष चंद्र, खीम सिंह नेगी आदि थे।
मांगें पूरी नहीं होने से राजस्व उपनिरीक्षकों में रोष
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक राजस्व निरीक्षक और राजस्व सेवक संघ उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर कलम बंद हड़ताल जारी है।