फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest by Galla Vendors

सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने राधाकृष्ण मंदिर में दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Protest by Galla Vendors
बागेश्वर में प्रदर्शन करते सस्ता गल्ला विक्रेता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/अल्मोड़ा। पांच सूत्री मांगों के लिए सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं का आंदोलन जारी है। जिले के गल्ला विक्रेताओं ने राधाकृष्ण मंदिर में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष गणेश सिंह रावत के नेतृत्व में जिले के सभी गल्ला विक्रेता पूर्ण कार्य बहिष्कार पर हैं। रावत ने कहा कि गल्ला विक्रेताओं का ढुलान भाड़ा कई सालों से बढ़ाया नहीं गया है। उन्होंने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की बात कही।
विज्ञापन

वहां पर अशोक बिष्ट, पुष्कर सिंह, नवीन चंद्र, उमेद सिंह रावल, शंकर जोशी आदि थे। इधर, अल्मोड़ा में पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति ने गल्ला विक्रेताओं के उत्पीड़न पर जिला पूर्ति कार्यालय और खाद्यान्न गोदामों में प्रदर्शन कर तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पखवाड़े से दुकानें बंद हैं। सस्ता राशन नहीं मिलने से काफी दिक्कतें हो रही है। बाजार से महंगा राशन ला रहे हैं। जिस कारण जेब ढीली हो रही है। शासन और प्रशासन को सस्ता राशन वितरण करवाना चाहिए ताकि आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानियों से न जूझना पड़े।

हरेंद्र सिंह बिष्ट, लमगड़ा (अल्मोड़ा)
लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच सस्ता राशन विक्रेताओं की हड़ताल से आम लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। बाजार से महंगा राशन लाने में लोगों के घर का बजट गड़बड़ा जा रहा है। उपभोक्ताओं को सस्ता राशन वितरण करने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ते जा रही हैं।
मदन सिंह रावत, हाथीखान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed