फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest by Covid Staff in Bageshwar

सेवा विस्तार न होने से नाराज उपनल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Protest by Covid Staff in Bageshwar
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कोविड उपनल कर्मी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोविड काल में आउटसोर्स के तहत स्वास्थ्य विभाग में तैनात किए गए लैब तकनीशियन और नर्सिंग कर्मचारियों को अब तक सेवा विस्तार का लाभ नहीं मिला है। नाराज कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन देकर सेवा विस्तार देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कोविड काल में संक्रमण को रोकने के लिए विभाग ने विभिन्न पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से कर्मचारियों की तैनाती की थी। स्टाफ नर्स और लैब तकनीशियनों को अब तक सेवा विस्तार नहीं मिला है। कर्मचारियों ने जल्द सेवा विस्तार करने की मांग उठाई है। वहां पर गोविंद कठायत, प्रतीक बिष्ट, हेमा, संतोष, मेघा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भूख हड़ताल की चेतावनी
बागेश्वर। एलटी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दो साल बीतने के बाद भी नियुक्ति नहीं मिलने से आक्रोशित एलटी प्रशिक्षितों ने नौ नवंबर को कलक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल करने की चेेतावनी दी है। प्रशिक्षितों ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि 13 अक्तूबर 2020 को भर्ती का ज्ञापन छपा था। आठ अगस्त 2021 को परीक्षा हुई और 31 दिसंबर 2021 को परिणाम जारी किया गया। चयनितों के अभिलेेख सत्यापन का कार्य 19 जुलाई से 28 जुलाई के बीच हो गया था लेकिन अब तक नियुक्ति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed