फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest By Congress

Bageshwar News: शामा बाजार में जलाया प्रदेश सरकार का पुतला

Sun, 07 May 2023 10:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 07 May 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Protest By Congress
कपकोट में कांग्रेसियों को संबोधित करते पूर्व जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक। संवाद
बागेश्वर। जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी की सदस्यता समाप्त किए जाने का विरोध थम नहीं रहा है। शामा क्षेत्र के लोगों ने सरकार के इस निर्णय की निंदा की। विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कोरंगा के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने शामा बाजार में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतले के साथ सदस्यता समाप्त किए जाने के आदेश की प्रति को भी जलाया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सरकार का यह निर्णय राजनीति से प्रेरित है। उनके जिपं सदस्य को अलोकतांत्रित तरीके से हटाने का काम किया गया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहां कांग्रेस के न्याय पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कोरंगा, पूर्व क्षेपं सदस्य नरेंद्र कोरंगा, प्रवीण कोरंगा, केदार कोरंगा, तारा कार्की, गणेश कुमार, विजय मेहता, प्रहलाद कोरंगा, कमलेश कार्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सवाल संगठन ने भी उठाया सवाल
बागेश्वर। जिपं सदस्य ऐठानी की सदस्यता समाप्त किए जाने पर संगठन ने भी सवाल खड़े किए हैं। केंद्रीय अध्यक्ष रमेश पांडेय कृषक की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन के सदस्यों ने मामले को लेकर बिचला दानपुर क्षेत्र में वृहद जनसंपर्क कर जन-जन को सरकार के इस द्वेषपूूर्ण फैसले की जानकारी देने की बात कही। इस मौके पर खिलेश कोरंगा, प्रमोद कोरंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐठानी की सदस्यता समाप्त कर कपकोट की आवाज दबाने का प्रयास

कपकोट/बागेश्वर। शामा के जिपं सदस्य हरीश ऐठानी की सदस्यता समाप्त होने से कांग्रेसियों में रोष बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस कमेटी ने कपकोट में बैठक कर प्रदेश सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। बाद में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार का पुतला भी जलाया।


पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि ऐठानी की सदस्यता समाप्त कर सरकार कपकोट की जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। क्षेत्र की जनता इसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने कहा कि जिपं अध्यक्ष रहते ऐठानी ने जो कार्य किए थे, वह भाजपा को सहन नहीं हो रहे हैं। पंचायत चुनाव में हार के डर से भाजपा ने इस तरह की साजिश रची है। पूर्व जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि भाजपा जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कांग्रेस के नेताओं से डरी है और अलोकतांत्रिक तरीके से उन्हें फंसाने का काम कर रही है। इस मौके पर जिपं सदस्य वंदना ऐठानी, चामू देवली, दीपक ऐठानी, प्रकाश कांडपाल, राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed