{"_id":"602ab7298ebc3ee9771a7a02","slug":"protest-against-water-pipeline-survey-bageshwar-news-hld4149229127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल लाइन सर्वे के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल लाइन सर्वे के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
बगेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते गांजली के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। ग्राम पंचायत गांजली के ग्रामीण गांव में हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत पेयजल लाइन के लिए हुए सर्वे के खिलाफ खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी विनीत कुमार को ज्ञापन देेकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लिए कठानी पयेजल स्रोत से योजना बनी हुई है। गांव में पानी की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में मात्र आठ-दस परिवार ही गांव में रहते हैं। जानबूझकर हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए गांव में सर्वे किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लोगों को पेयजल योजना की कोई आवश्यकता नहीं है। धन खपाने के लिए जबरदस्ती योजना बनाने की कवायद की जा रही है।
ग्रामीणों ने कहा कि कुछ लोग योजना के माध्यम से आर्थिक लाभ कमाने के लिए गांव में नई पेयजल लाइन बनाने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि सोमवार को सर्वेयर ने गांव में पेयजल लाइन निर्मित करने के लिए सर्वे किया। इससे गांव के लोगों में भारी आक्रोश है। प्रदर्शन करने वालों में मोहन सिंह नेगी, सुरेश चंद्र जोशी, ललित मोहन पांडेय, मोहन चंद्र आदि शामिल थे।