फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   protest against lathicharge

गैरसैंण में हुए लाठीचार्ज की गूंज पहाड़ तक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
protest against lathicharge
कपकोट में प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट/गरुड़। महंगाई की मार से त्रस्त प्रदेश की जनता के समर्थन में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा का घेराव करने जा रहे लोगों पर पुलिस के लाठीचार्ज पर भी विरोध जताया। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस और रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने की मांग की।
बागेश्वर के एसबीआई तिराहे पर कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं आटा, चावल, दाल, तेल के दामों में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव करने जा रहे लोगों पर पुलिस के लाठीचार्ज की भी निंदा की। कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार हासिल है। जबरन किसी की आवाज को दबाया जाना सही नहीं है। वहां प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगड़िया, महिला जिलाध्यक्ष गीता रावल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी, नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, अंकुर उपाध्याय, बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत आदि थे।
विज्ञापन

इधर कपकोट में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी के कपकोट प्रभारी रणजीत सिंह कोरंगा ने कहा कि पुलिस ने जिस तरह से महिलाओं पर लाठीचार्ज किया, वह बेहद निंदनीय है। वहां प्रयाग गढ़िया, महिमन कोरंगा, आनंद कठायत, प्रेम तलवार, कैलाश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरुड़ में आप के जिला संगठन प्रभारी एड. सुंदर सिंह धोनी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। सत्ता के मद में चूर सरकार को जनता का दर्द नहीं दिख नहीं रहा है। उन्होंने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में इस तरह से लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश करना सरकार की जनविरोधी नीतियों को दिखाता है। कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज में लिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नवीन ममगाई, आनंद कुंवर, हीरा सिंह सजवाण, महेश नगरकोटी, गजेंद्र परिहार, सरिता खुल्बे, उमा रावत, कविता आर्या आदि मौजूद रहे।

प्रदेश में आंदोलन करना भी गुनाह हो गया : उक्रांद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। गैरसैंण में महिलाओं और आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज की उत्तराखंड क्रांति दल ने कड़ी निंदा करते हुए चौराहे पर सरकार का पुतला फूंका। उक्रांद नेताओं ने कहा कि क्षेत्रवासी गैरसैंण नंदप्रयाग घाट सड़क के चौड़ीकरण को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं। वह अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे थे। उन पर पुलिस बल द्वारा लाठीचार्ज कर दिया गया। उनका कहना था कि प्रदेश में अब आंदोलन करना भी गुनाह हो गया है। ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट ने कहा कि, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली दमनकारी सरकार द्वारा लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहां भीम सिंह किरौला, शिबू सिंह बिष्ट, खीम सिंह रौतेला, गोविंद सिंह अधिकारी, हिम्मत सिंह, पंकज चौधरी, गणेश पांडेय, बहादुर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed