फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Problems of villagers listed in remote villages

दूरस्थ गांवों में चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Sun, 02 Jul 2017 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कपकोट(बागेश्वर)।  
अमर उजाला ब्यूरो कपकोट(बागेश्वर)।   Updated Sun, 02 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन

जिलाधिकारी रंजना ने जिले के बिचला दानपुर घाटी के दूरस्थ गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गांवों में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने सड़कों का निरीक्षण करते हुए लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अभियंताओं को वर्षाकाल में सड़कों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्यान्न गोदामों और सस्ता गल्ला की दुकानों का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन

जिलाधिकारी रंजना ने गोगिना में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

ग्रामीणों ने बिजली के पोलों के टेड़ा होने और दशकों पुरानी पेयजल योजना के जीर्ण-शीर्ण होने की शिकायत डीएम से की। शिक्षक नहीं होने से पठन-पाठन प्रभावित होने का मामला भी क्षेत्र पंचायत सदस्य जसपाल सिंह ने उठाया। डीएम ने सामा में चल रहे रिंगाल के उत्पाद बनाने के प्रशिक्षण कार्यशाला का निरीक्षण भी किया। लीती में ग्रामीण राधा देवी ने एडीबी की सड़क के बंद कलमठ के कारण घर में बरसाती पानी घुसने से पैदा हो रहे खतरे की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने कपकोट के एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। डीएम ने विधवा, वृद्घावस्था पेंशन  आदि की जानकारी ली। उन्होंने समूह गठित कर बंजर भूमि में सब्जी उत्पादन करने और चाय के बागान, मत्स्य पालन करने का सुझाव दिया। लीती के प्रधान प्रकाश राम ने शामा पंपिंग योजना के जनरेटर के खराब होने की शिकायत की। इसके चलते पानी नहीं आ रहा है। डीएम ने पंपिंग योजना और जनरेटर का प्रस्ताव जिला योजना में रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने खाद्यान्न गोदामों का निरीक्षण भी किया। भ्रमण के दौरान सीडीओ एसएसएस पांगती, मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्या, डीएसओ जेएस कंडारी, एसडीएम रवींद्र बिष्ट, तहसीलदार पूरन सिंह, ईई केके तिलारा, बीएस चुफाल आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed