{"_id":"586fe1324f1c1b005215bfdf","slug":"preparing-uttarayani-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरायणी के लिए सजाया जाने लगा बागेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरायणी के लिए सजाया जाने लगा बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में उत्तरायणी की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। उत्तरायणी पर्व के लिए बागेश्वर जिला मुख्यालय में तैयारियां जोरों पर हैं। घाटों को विशेष रूप से रंगरोगन कर सजाया जा रहा है। नगर के सभी प्रवेश मार्गों में तोरण द्वार बनाने का काम भी शुरू हो गया है। बागेश्वर में उत्तरायणी मेला 13 जनवरी से शुरू होगा। उत्तरायणी पर्व के लिए नगरपालिका और प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
सरयू-गोमती संगम को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। घाटों की दीवारों को पेंट किया गया है। स्नान घाटों की सफाई भी नियमित की जा रही है। नगर के सभी मुख्य मार्गों में आकर्षक तोरणद्वार बनाने का काम भी शुरू हो गया है। इस वर्ष सरयू संगम में जनेऊ सहित अन्य धार्मिक कार्यों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सरयू नदी के बीचोंबीच स्थान छोड़ा गया है।
विज्ञापन
सरयू बगड़ में दुकानें नहीं लगाई जाएंगी। मेले के दौरान सभी अस्थायी दुकानें गोमती बगड़ में लगाई जाएंगी। नुमाइशखेत में झूला लगाया जाएगा। सरकारी विभाग भी नुमाइशखेत में ही अपने स्टाल लगाएंगे। उत्तरायणी मेले के लिए व्यापारियों के यहां पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में नुमाइशखेत मैदान में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय ओपन पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 जनवरी तक किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक टीमों से 14 जनवरी तक खेल कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराने को कहा है।