फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Preparations for Uttarayani fair started fast

शिव पार्वती के चरणों पर होगा संस्कृति का संगम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Uttarayani fair started fast
कपकोट के ग्राम नौकोड़ी उपथर के अलखनाद मंदिर में हुई खुदा पूजा में चांचरी गाते ग्रामीण। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पालिका प्रशासन ने 14 जनवरी से शुरू हो रहे उत्तरायणी मेले की तैयारी तेज कर दी है। पूरे बाजार की गलियों को रंगीन झालरों से सजाया गया है।
विज्ञापन

उत्तरायणी कौतिक को लेकर सरयू और गोमती बगड़ को जेसीबी से समतल किया गया है। सरयू के दोनों अस्थायी पुल बनाए जा चुके हैं, जबकि गोमती पर भी दो पुल बनाए जा रहे हैं। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि बागनाथ मंदिर के पास नौकायन होगा। इसके लिए ह्यूम पाइप लगाकर सरयू का पानी रोका जा रहा है।
शौकिया सवारी के लिए ऊंट, याक, घोड़े भी मंगाए गए हैं। दुकानों का आवंटन पालिका कार्यालय से हो रहा है। इसके लिए वहां भीड़ जुटने लगी है। यूपी, पंजाब समेत राजस्थान तक के व्यापारी आए हैं। कठायतबाड़ा के पास सूरजकुंड और पिंडारी रोड समेत अग्निकुंड में सामूहिक उपनयन संस्कार भी होते हैं। इसलिए वहां स्थायी शौचालय बनाए गए हैं। ईओ राजदेव जायसी समेत विभागीय अधिकारियों ने भी सोमवार को इन स्थलों का निरीक्षण कर वहां सजावट, रोशनी करने की तैयारी की।
विज्ञापन

खुदा पूजा के लिए उमड़े कोरंगाबंधु
कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम नौकोड़ी उपथर के अलखनाद मंदिर में दो दिनी खुदा पूजा हुई। इसमें शामिल होने के लिए कई जिलों से कोरंगा बंधु पहुंचे। इसके समापन पर रविवार को महाभंडारा हुआ। इसमें शामिल बड़ेत क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य वंदना ऐठानी ने भी चांचरी गाकर ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया। ग्रामीणों ने बताया कि यह पूजा हर साल होती है लेकिन इसमें शामिल होने वाले कुनबों को इसका पिम्मा 12 साल बाद होगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भी मंदिर में पूजा कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed