{"_id":"58ebdbf14f1c1b9e36cf5e34","slug":"preparations-for-the-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट में स्याल्दे बिखोती मेले के कार्यक्रम तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट में स्याल्दे बिखोती मेले के कार्यक्रम तय
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fair
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)।15 और 16 अप्रैल को लाटू देवता और काशिल देव के मंदिर में लगने वाले स्याल्दे बिखोती मेले के कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। प्रधान पूरन कपकोटी की अध्यक्षता में पधानखोला में हुई बैठक में तय किया गया कि दोनों मंदिरों में 14 अप्रैल को स्वच्छता अभियान चलेगा। 15 अप्रैल को लाटू देवता के मंदिर में सुबह से पूजा अर्चना, सार्वजनिक रूप से सत्य नारायण भगवान की कथा और गोदान होगा।
विज्ञापन
लाटू देवता को नए अनाज से बने प्रसाद का भोग लगाकर भंडारे का आयोजन होगा। मुख्य यजमान महिमन कपकोटी होंगे। 16 अप्रैल की सुबह से काशिल देव के मंदिर में पूजा अर्चना होगी। मंदिर में गोदान के बाद काशिल देव, भगवती माता और बाण देवता को नए अनाज का भोग लगाकर भंडारा होगा। अनुष्ठान के मुख्य यजमान प्रधान होंगे।
विज्ञापन
शाम को गांव में दीवान मेहता की अगुवाई में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बैठक में पूजा कमेटी के अध्यक्ष जमन सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष नंदन कपकोटी, पुजारियों में लीलाधर उपाध्याय, मोहन चंद्र उपाध्याय, सभासद गिरीश जोशी, राम सिंह बिष्ट, राजेंद्र कपकोटी, मोहन सिंह, खुशहाल सिंह, चंद्र सिंह कपकोटी, गणेश चंद्र, दरबान सिंह और जमन सिंह ऐठानी आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन