फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Preparation Of Webcasting before 72 Hours

मतदान से दो दिन पहले सुनिश्चित हो बेबकास्टिंग की व्यवस्था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Preparation Of Webcasting before 72 Hours
अल्मोड़ा के उदयशंकर नाट्य अकादमी में मौजूद कार्मिक। - फोटो : ALMORA
बागेश्वर। विधानसभा चुनाव की अंतिम तैयारियों को लेकर सामान्य प्रेक्षक कृष्ण कांत पाठक, व्यय प्रेक्षक गजेंद्र सिंह और पुलिस प्रेक्षक नाबाम गुंग्टे ने अधिकारियों की बैठक ली। प्रेक्षकों ने मतदान से पूर्व अंतिम 72 घंटे की सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा। मतदान से दो दिन पूर्व वेबकास्टिंग की व्यवस्था कर ड्राई रन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में प्रेक्षकों ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्बाध मतदान कराना हमारा दायित्व है। सभी नोडल अधिकारी अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें। उन्होंने एफएसटी और एसएसटी टीमों से अपने क्षेत्रों में तैनात रहने और मतदान समाप्त होने तक कार्य जारी रखने को कहा। नोडल अधिकारियों को मतदान कार्मिकों के प्रस्थान से पूर्व सामग्री वितरण और मतदान के बाद सामग्री प्राप्त करने की व्यवस्था समय पर करने के निर्देश दिए। एफएसटी टीमों को अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रों में तैनात करने और अतिथिगृह व बैठक सभा स्थलों पर भी पैनी नजर रखने को कहा। सामान्य प्रेक्षक पाठक ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान टीमों को बूथ तक पहुंचाने और उनकी हर समस्या का निदान करने को कहा। मतदान बूथ से 100 मीटर की परिधि के बाहर ही प्रत्याशियों के बस्ते लगवाने के लिए स्थान निर्धारित करने, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदान को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि मतदान दिवस से पूर्व और मतदान के दिन की सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। नोडल अधिकारियों को उनके दायित्व समझा दिए गए हैं। कहा कि मतदान दिवस में सामग्री वितरण के लिए अलग-अलग काउंटरों की व्यवस्था करने के साथ साइनेज लगाए जाएंगे। एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान दिवस पर प्रत्येक बूथ में दो सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। बूथ में सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी भी तैनात रहेंगे जो नियमित क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। बुधवार से 16 पुलिस टीमें दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 24 घंटे मोबाइल ड्यूटी पर रहेंगी। सैडो एरिया के बूथों में संचार सुविधा के लिए 15 रिले स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। बैठक से पूर्व मतदान दिवस पर तैनात 49 माइक्रो प्रेक्षकों का प्रेक्षकों के सामने पहला रेंडमाइजेशन कराया गया। इस मौके पर सीडीओ डीडी पंत, एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, आरओ हरगिरि, पारितोष वर्मा, एसडीएम गरुड़ राजकुमार पांडेय, पीडी संजय सिंह, डीडीओ संगीता आर्या, एसीएमओ हरीश पोखरिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

267 कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
अल्मोड़ा। जिले की विधानसभाओं के लिए तैनात आरक्षित महिला मतदान अधिकारी और प्रशिक्षण से छूटे मतदान कार्मिकों को उदयशंकर नाट्य अकादमी में दो-दो पालियों में ईवीएम, वीवीपैट का सैद्धांतिक, ईवीएम प्रशिक्षण दिया गया। कुल 267 कार्मिकों ने प्रशिक्षण लिया।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि टीम में सभी अधिकारी, कर्मचारी आपस में समन्वय बनाएं। एक दूसरे के संपर्क में रहने के लिए मोबाइल नंबरों को आपस में आदान प्रदान करें। चुनाव के दौरान कोई भी कर्मचारी अपना मोबाइल बंद न रखे। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका समाधान उच्चस्तरीय अधिकारियों से वार्ताकर निदान कराएं। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों ने महिला कार्मिकों को ईवीएम, वीवीपैट का प्रशिक्षण, विभिन्न प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन ऑफ करने, सील करने की प्रकिया के अलावा बीयू, सीयू और वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वैक्सीनेशन, एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई। मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल के लिए बैग भी रखे गए थे। प्रशिक्षण में कार्मिकों को मॉकपोल से लेकर मतदान प्रारंभ और समाप्ति तक किए जाने वाले निर्वाचन कार्यो और मतदान की गोपनीयता बनाए रखने संबंधी जरूरी सावधानियां के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed