फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Preparation for Republic Day

Bageshwar News: सेनानियों के परिजन होंगे सम्मानित, प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी

Sat, 11 Jan 2025 04:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 11 Jan 2025 04:12 PM IST
विज्ञापन
Preparation for Republic Day
गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए एडीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। एडीएम एनएस नबियाल ने 26 जनवरी को होने वाली तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने गणतंत्र दिवस का धूमधाम से मनाने के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी। बताया गया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं नगर क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाली जाएगी।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में तय हुआ कि गणतंत्र दिवस पर सुबह साढ़े छह बजे चौक बाजार से बस स्टेशन होते हुए गांधी चौक तक प्रभात फेरी निकालेंगे। सुबह 9.30 बजे सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण होगा। राष्ट्रगान और देशभक्ति पर आधारित गीत गाए जाएंगे और संकल्प पढ़ा जाएगा। सभी सरकारी भवनों को 25 एवं 26 जनवरी को शाम छह से रात के 11 बजे तक कम वोल्टेज के बल्बों से रोशन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर सुबह 10 बजे पुलिस लाईन में पुलिस परेड होगी। 11 बजे नुमाईशखेत मैदान में सामूहिक ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर सुबह 7.30 बजे भागीरथी बाइपास से आरे तक जाकर डिग्री काॅलेज गेट तक खेल विभाग के तत्वाधान में क्रास कंट्री की जाएगी। उन्होंने नगरपालिका को 21 से 26 जनवरी तक क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहां पर पीडी शिल्पी पंत, डीडीओ संगीता आर्या, सीईओ जीएस सौन, एसीएमओ डॉ. अनुपमा ह्यांकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed