फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Prepaeation of Board Exam in Bageshwar

बागेश्वर में 8046 परीक्षार्थी 57 केंद्रों में देंगे बोर्ड परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Prepaeation of Board Exam in Bageshwar
बागेश्वर। जिले में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। 57 परीक्षा केंद्रों में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष 8046 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल की परीक्षा में 4091 और इंटरमीडिएट में 3955 विद्यार्थी शामिल होंगे। पंजीकृत परीक्षार्थियों में संस्थागत विद्यार्थियों की संख्या 7953 और व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं की 93 है।
विज्ञापन

हाईस्कूल बोर्ड में 2019 छात्र, 2023 छात्राओं सहित 4042 विद्यार्थी संस्थागत परीक्षा देंगे। 24 बालक, 25 बालिकाओं सहित 49 विद्यार्थी व्यक्तिगत रूप से परीक्षा में शामिल होंगे। इंटर में 1850 छात्र और 2061 छात्राओं सहित 3911 परीक्षार्थी संस्थागत और 20 छात्र, 24 छात्राओं सहित 44 विद्यार्थी व्यक्तिगत भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन

सीईओ गजेंद्र सिंह सौन ने बताया कि जिले में 12 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं। इन केंद्रों में कपकोट के दूरस्थ गांवों के कई विद्यालय शामिल हैं। इन केंद्रों में आने-जाने, नेटवर्क सहित अन्य परेशानियां हैं। हालांकि जिले में कोई भी अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र नहीं है। उन्होंने कहा कि परिषदीय परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सभी केंद्रों में परीक्षा संबंधी सभी सुविधाएं मुहैया कराईं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 17,615 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा
अल्मोड़ा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से जिले में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 123 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में कुल 17,615 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के संस्थागत छात्र 4378, छात्राएं 4445, व्यक्तिगत छात्र 200, छात्राएं 74, इंटर में संस्थागत छात्र 3885, छात्राएं 4420, व्यक्ति छात्र 135, छात्राएं 78 हैं। बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिह्नित कर लिए गए हैं। जिले में 22 केंद्र संवेदनशील बनाए गए हैं।

संवेदनशील परीक्षा केंद्र
बागेश्वर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए इंटर कॉलेज दफौट, राइंका देवतोली, राइंका कर्मी, राइंका बघर, राइंका सौंग, राइंका माजखेत, राइंका सूपी, राइंका सलानी, राइंका अमस्यारी, राइंका बदियाकोट, राइंका सोराग, राइंका रातिरकेटी को संवेदनशील घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed