फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Prema Tiwari was the winner in the online dance competition

ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता में प्रेमा तिवारी रही विजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Prema Tiwari was the winner in the online dance competition
बागेश्वर। उत्तराखंड पुलिस वाइव्ज वेलफेयर एसोसिएशन ने ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन कराया। प्रतियोगिता में पुलिस कर्मचारियों की पत्नियों ने भागीदारी किया। इसमें प्रेमा तिवारी को पहला स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष निधि श्रीवास्तव के निर्देशन में जिले में समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इनमें पुलिस कर्मियों की पत्नियां, परिजन और पुलिस परिवार के सदस्य भागीदारी करते हैं। इसके तहत एसोसिएशन के सदस्यों को नेहा डांस एकेडमी में अप्रैल से नृत्य कला की बारीकियां सिखाई जा रही थीं। कोविड कर्फ्यू के चलते प्रतिभागी ऑनलाइन कक्षाओं में प्रतिभाग कर रहे थे। मई में ऑनलाइन कक्षाएं पूरी होने के बाद सदस्यों के बीच ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में नीलम मलड़ा और अनीता ने दूसरा स्थान हासिल किया। सुनीता बिष्ट को तीसरा स्थान मिला। विजेता प्रतिभागियों को जिलाध्यक्ष की ओर से पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि नेहा डांस एकेडमी में पुलिस कार्मिकों के बच्चे भी प्रशिक्षण ले रहे हैं। जल्द ही बच्चों के मध्य भी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed