फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   PRD jawans sitting on dharna for two point demands

दो सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे पीआरडी जवान

Wed, 10 May 2017 10:48 PM IST
bageshwar
bageshwar Updated Wed, 10 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन

दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन ने कलक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया है। आंदोलनकारियों ने कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन


बुधवार को पीआरडी हित संगठन के जिला सचिव दीपक जोशी के नेतृत्व में जवानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। इस अवसर पर जिला सचिव ने पीआरडी के पूर्व अध्यक्ष स्व. मनोज कुमार की पत्नी तारा देवी को रोजगार देने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि जिन पीआरडी जवानों द्वारा 10 से 15 सालों से विभागों में अपनी सेवाएं दी जा रही है उन्हें विभागीय भ्रष्ट नीतियों के कारण रोजगार नहीं मिल पा रहा है। कई पीआरडी जवानों के सामने घोर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि जब तक पुराने पीआरडी जवानों को तैनाती नहीं दी जाती है उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में कैलाश राम, कैलाश भोटिया, दीपक कोहली, नवीन प्रसाद, राजेंद्र लाल, चंदन कुमार, आनंद सिंह, प्रकाश चंद्र, संदीप कुमार आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed