फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   PRD jawans demand job

पीआरडी जवानों ने मांगा रोजगार

Sat, 15 Apr 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 15 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
PRD jawans demand job
पीआरडी जवानों ने मांगा रोजगार - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। दस माह से ड्यूटी न मिलने से बेरोजगार पीआरडी जवान धरने के लिए विकास भवन पहुंच गए। जहां पर डीएम द्वारा आश्वासन देने पर धरना, प्रदर्शन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। पीआरडी जवानों ने उनको तैनाती न मिलने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


 जिले के जतात पीआरडी जवानों को 10 माह से तैनाती नहीं मिली है। ड्यूटी न मिलने से खिन्न जवान शनिवार को विकास भवन में स्थित पीआरडी कार्यालय में धरना देने पहुंच गए। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों की ओर से डीएम मंगेश घिल्डियाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


पीआरडी जवानों का कहना था कि लगातार विभाग के चक्कर काटने के बाद भी उन्हें पिछले दस महीनों से ड्यूटी नहीं मिली है। ड्यूटी न मिलने से उनके सामने घोर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। पीआरडी जवानों की समस्याएं सुनने के बाद डीएम ने तैनाती को लेकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीआरडी जवानों ने प्रस्तावित धरना, प्रदर्शन स्थगित कर दिया। जवानों ने कहा कि यदि उन्हें ड्यूटी नहीं मिली तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। डीएम से मिलने वालों में महिला अध्यक्ष तारा देवी, विजय कुमार, कविता आर्या, पुष्पा देवी, नीमा वर्मा, ललित मोहन, रंजना देवी, तुलसी, मुन्नी भंडारी, कमला देवी आदि थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed