फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   PRD jawans begin the deployment process in the vacant posts of departments

पीआरडी जवानों को विभागों के रिक्त पदों में तैनाती की प्रक्रिया शुरू

Thu, 04 May 2017 10:48 PM IST
bageshwar
bageshwar Updated Thu, 04 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
PRD jawans begin the deployment process in the vacant posts of departments
बैठक करते पीआरडी जवान। - फोटो : अमर उजाला

लंबे समय से ड्यूटी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे पीआरडी जवानों की विभागों में तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले के विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त चल रहे लगभग 145 पदों में महिला और पुरुष पीआरडी जवानों को तैनात किया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भी बागेश्वर जिले के महिला और पुरुष पीआरडी जवानों को विभागों में ड्यूूटी नहीं मिल पा रही थी। इसके चलते जवानों को घोर आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा था। तैनाती की मांग को लेकर पीआरडी जवान लगातार आंदोलन कर रहे थे। महिला व पुरुष जवानों ने नियमित ड्यूटी को लेकर तीन दिन पहले कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया था। बाद में जिलाधिकारी को अपनी परेशानी से अवगत कराया था।
विज्ञापन


जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के निर्देश पर अब रिक्त चल रहे पदों में पीआरडी जवानों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को सभी पीआरडी जवान विकास भवन पहुंचे। इन जवानों को रिक्त पदों के अनुसार पुलिस, राजस्व, पूर्ति विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों में ड्यूटी आवंटित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed