फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   PRD duty personnel and angry at not getting honorarium

मानदेय और ड्यूटी नहीं मिलने से पीआरडी के जवान नाराज

Thu, 25 Aug 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 25 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन

 प्रांतीय रक्षक दल पीआरडी हित संगठन की जिला इकाई की बैठक में पिछला रुका मानदेय और नियमित ड्यूटी नहीं मिलने पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में जिलाधिकारी से समस्याओं का समाधान करने की मांग की। मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


नुमाईशखेत मैदान में संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भोटिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जवानों को पिछले समय का रुका मानदेय नहीं मिला है। उन्हें नियमित ड्यूटी भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


इन मांगों को लेकर पिछले दिनों आंदोलन चलाया गया। 25 अगस्त तक समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिला था लेकिन आश्वासन आज तक पूरा नहीं हो सका है। समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण उनके सामने भुखमरी की नौबत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह की उपेक्षा से उन्हें आशंका हो रही है कि उन्हें भविष्य में नियमित ड्यूटी मिल पाएगी या नहीं इस स्थिति को शीघ्र स्पष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने डीएम से समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।


मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई। बैठक में उपाध्यक्ष विपिन चंद्र बिष्ट, कुंदन राम, नरेंद्र राम, महेश राम, दीपक कोहली, मदन मोहन, हरीश राम, पुष्कर राम, प्रेम कुमार, बहादुर राम, बसंत कुमार, विशन प्रसाद, मनीष कपकोटी, विजय कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed