{"_id":"630bb44393d52c4ace085b29","slug":"prd-demands-pay-band-as-homeguard-bageshwar-news-hld473851636","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी जवानों ने मांगा होमगार्ड की तर्ज पर मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी जवानों ने मांगा होमगार्ड की तर्ज पर मानदेय
विज्ञापन
बागेश्वर में बैठक में मौजूद पीआरडी जवान। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पीआरडी जवानों ने होमगार्ड की तर्ज पर शासन स्तर से मानदेय का भुगतान करने की मांग तेज कर दी है। संगठन की बैठक में नियमित रोजगार और अन्य मांगों पर भी चर्चा की गई। पीआरडी जवानों ने सरकार से जल्द सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निदान करने की मांग की।
रविवार को आशीर्वाद भवन में पीआरडी जवानों की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक कमांडर रवींद्र हरड़िया ने कहा कि संगठन की ओर से लंबे समय से होमगार्ड की तर्ज पर मानदेय देने की मांग की जा रही है। जवानों ने कहा कि अब तक उन्हें पूरे साल रोजगार नहीं मिलता है। जिसके चलते कई बार घर का खर्चा चलाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जवानों ने साल में 300 दिन का रोजगार अनिवार्य रूप से दिए जाने का शासनादेश जारी करने और कोविड काल के दौरान किए गए कार्य की प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने की भी मांग की। वहां पर प्रदीप कुमार, विपिन चंद्र, कंचन वर्मा, बलवंत भोटिया, नीमा वर्मा, पुष्पा पंचपाल आदि मौजूद रहे।