फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   PRD demanded

अप्रशिक्षित जवानों को हटाने के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम

Mon, 27 Jun 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 27 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
PRD demanded
पीआरडी जवानों की मांग - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। पीआरडी संगठन की बैठक में प्रशिक्षित जवानों को हटाने के लिए प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया गया। इस अवधि में उनकी मांग पूरी नहीं करने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। विकास भवन परिसर में आयोजित बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विपिन चंद्र को सचिव, हयात राम को सह सचिव और कैलाश राम को संगठन मंत्री बनाया गया।

विज्ञापन


सभा में वक्ताओं ने विभागों में तैनात अप्रशिक्षित जवानों को शीघ्र हटाने की मांग उठाई। कहा कि यदि 10 दिन के भीतर उनकी इस मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। संगठन के पदाधिकारियों ने 29 जून को जुलूस निकालकर एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


बैठक में संरक्षक कैलाश भोटिया, अध्यक्ष राजेंद्र भोटिया, उपाध्यक्ष विपिन चंद्र बिष्ट, प्रवक्ता हरीश राम, सलाहकार कुंदन राम, केशव चंदोला, बाली राम, बहादुर राम, पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार, प्रताप राम, लीलाधर कनसेरी, ललित राम, हरीश राम, उत्तम राम, शंकर, लक्ष्मण राम, कैलाश राम, चंद्र प्रकाश, राजेंद्र राम, नैन राम, गोविंद राम, ओम प्रकाश, नरेंद्र राम, महेश आदि थे। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed