फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pramod Mehta became the district president of the contractor welfare committee.

Bageshwar News: प्रमोद मेहता बने ठेकेदार वेलफेयर समिति के जिलाध्यक्ष

Mon, 08 Dec 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 08 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Pramod Mehta became the district president of the contractor welfare committee.
बागेश्वर। ठेकेदार वेलफेयर समिति की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रमोद मेहता डब्बू को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी ने ठेकेदारों की समस्याओं के निदान और संगठन की मजबूती के लिए प्राथमिकता से कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सोमवार को लोनिवि विश्राम गृह में ठेकेदारों की बैठक हुई। सर्वप्रथम समिति की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नए जिलाध्यक्ष को चुना गया। नए जिलाध्यक्ष ने चर्चा के बाद अन्य पदाधिकारियों को चुना। जिला कार्यकारिणी में संजय सिंह नेगी और दिनेश मेहता महामंत्री चुने गए। हरीश ऐठानी, हीरा बल्लभ भट्ट, सुबोध लाल साह और भूपाल सिंह परिहार संरक्षक बनाए गए। अनिल टंगड़िया, सुरेश खेतवाल, नवीन परिहार, भुवन लोहनी, भुवन भैसोड़ा को उपाध्यक्ष और नीमा धपोला को महिला उपाध्यक्ष चुना गया। दिनेश मटियानी, कमलेश परिहार, दीपक कठायत, योगेश सनवाल, योगेश रावत को मंत्री चुना गया। मोहन सिंह रावत, हरीश जनौटी को कोषाध्यक्ष और जगदीश पाठक, भुवन भैसोड़ा को जिला प्रवक्ता चुना गया। सभी सदस्यों ने नए जिलाध्यक्ष मेहता का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed