{"_id":"630d046dc6ac9f42a13d435c","slug":"pradhans-demand-discrepancies-should-be-resolved-bageshwar-news-hld473964416","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा योजना के कार्यों की जटिलताएं हों दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा योजना के कार्यों की जटिलताएं हों दूर
विज्ञापन
ज्ञापन देने बागेश्वर कलक्ट्रेट पहुंचे ग्राम प्रधान। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मनरेगा के कार्यों में आ रही परेशानियों से ग्राम प्रधानों में नाराजगी है। प्रधानों ने एक समय में 20 कार्य ही कराए जाने की बाध्यता समाप्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
सोमवार को ग्राम प्रधान संगठन के सदस्य डीएम कार्यालय पहुंचे। प्रधानों ने कहा कि सरकार ने मनरेगा के तहत 20 से अधिक कार्य चालू रहने पर नए कार्य नहीं दिए जा रहे हैं, जबकि कई कार्य पूरे होने के बावजूद भुगतान नहीं होने के कारण अवशेष दिखाए जा रहे हैं।
कहा कि कई कार्यों के पूरा होने के बाद ऑनलाइन फीडिंग भी की जा चुकी है। इसके बावजूद उन्हें अन्य निर्माणाधीन कार्यों से जोड़े जाने से मनरेगा श्रमिकों को काम नहीं मिल पा रहा है। प्रधानों ने आवासीय योजना में मनरेगा श्रमिकों को 95 दिन का रोजगार दिए जाने के निर्णय पर भी नाराजगी जताई। कहा कि मनरेगा के तहत कार्य की मांग करने पर 14 दिन के भीतर कार्य उपलब्ध कराना जरूरी है लेकिन जिन कार्यों का लंबे समय से भुगतान नहीं हुआ है उनके कारण नए कार्य नहीं मिल रहे हैं। ग्राम प्रधानों ने सीएम से परेशानियों का संज्ञान लेकर जल्द निदान करने की मांग की। वहां पर ललित मोहन सिंह परिहार, बसंती देवी, लीला देवी, पूजा देवी आदि मौजूद रहे।