फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Powercut in Bageshwar

Bageshwar News: आठ घंटे गुल रही कपकोट तहसील क्षेत्र के गांवों की बिजली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Powercut in Bageshwar

विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। मौसम के करवट बदलने का असर तहसील क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पर पड़ा। हरसीला के पास बिजली लाइन में पेड़ की टहनी गिरने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति आठ घंटे से अधिक समय तक गुल रही। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार की रात को तेज गर्जना के साथ बारिश हुई और हवा भी चली। तेज हवा से हरसीला के पास बिजली की मेन लाइन पर पेड़ की टहनियां टूटकर गिर गईं और तार क्षतिग्रस्त हो गए। तार टूटने से हरसीला से कनलगढ़ घाटी समेत तहसील क्षेत्र के सभी गांवों की बिजली गुल हो गई। बुधवार को सुबह कर्मचारियों ने बिजली लाइनों की मरम्मत का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद हरसीला से कपकोट बाजार, भराड़ी बाजार, सरयू घाटी, पिंडर घाटी और रेवती घाटी के गांवों की बिजली रात आठ बजे बाद सुचारु करा दी गई। हालांकि कनलगढ़ घाटी के गांवों की आपूर्ति करीब नौ बजे सुचारु हो सकी। सुबह के समय बिजली गुल होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ा।
विज्ञापन


कांडा और बागेश्वर में भी बाधित हुई आपूर्ति

बागेश्वर/कांडा। जिला मुख्यालय में भी मंगलवार की रात को मौसम खराब होने के चलते कई बार बिजली गुल हुई। रात से सुबह तक बिजली की आंखमिचौली का खेल चलता रहा। इधर कांडा में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे से बिजली गुल हो गई थी जिसे दोपहर बाद सुचारु किया गया। पूरे क्षेत्र की बिजली गुल होने से व्यापारियों और लघु उद्यमियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब मौसम के कारण टहनियां गिरने से मेन लाइन के तार टूटने से कपकोट क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हुई थी। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति सुचारु करा दी है। कांडा क्षेत्र के मेन लाइन में आई खराबी को भी ठीक कर लिया गया है। - एसएस भंडारी, एसडीओ, ऊर्जा निगम, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed