फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Power of four hundred villages

चार सौ गांवों की बिजली गुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Power of four hundred villages
बागेश्वर। भारी बारिश के दौरान सोमेश्वर से कौसानी जाने वाली बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने से 210 गांवों की बिजली गुल हो गई है। वहीं, कपकोट क्षेत्र में बिजली की लाइन में फॉल्ट आने करीब 190 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली कर्मचारी लाइन की मरम्मत करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

बिजली न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तमाम कार्य बाधित हो गए हैं। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता ने बताया कि सोमेश्वर से कौसानी जाने वाली मुख्य बिजली लाइन में मंगलवार दोपहर बारह बजे चनौदा के पास पेड़ गिर गया। मुख्य लाइन के तीनों तार टूटने से कौसानी और गरुड़ क्षेत्र के 210 गांवों की बिजली गुल हो गई। बारिश के दौरान कर्मचारियों की लाइन की मरम्मत करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, कपकोट क्षेत्र में मंगलवार सुबह साढ़े तीन बजे बिजली लाइन में फॉल्ट आने से 190 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बिजली कर्मचारियों को पंद्रहपाली के पास लाइन में फॉल्ट मिला है। इसे सुधारने का कार्य किया जा रहा है। जल्द गरुड़ और कपकोट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed