{"_id":"5985ff1d4f1c1b5f418b46b8","slug":"power-lane-in-kapkot-and-dug-nakuri-due-to-collapse-of-main-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेन लाइन ध्वस्त होने से कपकोट और दुग नाकुरी में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेन लाइन ध्वस्त होने से कपकोट और दुग नाकुरी में बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पिछले दो दिनों में हुई तेज बारिश से कपकोट और दुगनाकुरी तहसीलों के लिए बनी बिजली की मेन लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। आपूर्ति ठप होने से लोगाें के साथ ही कारोबारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब 11 बजे हरसीला में पहाड़ी खिसकने से 33 हजार केवीए की बिजली की लाइन ध्वस्त हो गई। इससे कपकोट ब्लॉक के करीब 350 गांवों में आपूर्ति ठप हो गई है। इससे पूर्व शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे कर्मी गांव में मेन लाइन पर एक पेड़ गिरने से क्षेत्र में आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
उधर, दुगनाकुरी तहसील के होराली और उडियार, रीमा और उडियार गांव के बीच मेन लाइन पर चीड़ का पेड़ गिरने से क्षेत्र के गांवों के अलावा कमेड़ीदेवी, सनगाड़ और बास्ती आदि गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल ने यूपीसीएल से लाइनों को शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए हैं। इधर, यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइनों को जोड़ने का काम जारी है। एई के नेतृत्व में कर्मी लाइनों को ठीक करने में जुटे हैं। बताया कि कर्मी गांव में क्षतिग्रस्त लाइन ठीक कर वहां आपूर्ति सुचारु हो गई है। अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति भी जल्दी ही सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन