फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Power Cut in Bageshwar

बागेश्वर के 236 गांवों की बिजली गुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Power Cut in Bageshwar
बागेश्वर। बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त होने से कपकोट, कांडा, दुगनाकुरी तहसील के 236 गांवों की बिजली गुल हो गई है। बिजली न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में हो रही बारिश की वजह से हो रहे भूस्खलन के कारण बिजली की लाइनों को भी क्षति पहुंच रही है। रविवार को बागेश्वर से कांडा-विजयपुर को जोड़ने वाली 33 केवी की बिजली लाइन भूस्खलन की जद में आ गई। घिंघारुतोला के पास हुए भूस्खलन के कारण लाइन के टूटने का खतरा बढ़ गया था। इसे देखते हुए यूपीसीएल ने जिला मुख्यालय से शटडाउन ले लिया। घिंघारुतोला, कमेड़ीदेवी, कांडा-कमस्यारघाटी के सभी गांव दुग नाकुरी के रीमा, पचार, उडियार, बीसा, बास्ती, सनगाड़ सहित क्षेत्र के 190 गांव अंधेरे में डूब गए।
विज्ञापन

उधर, भूस्खलन की चपेट में आने से कपकोट विकासखंड के बिचला दानपुर को जोड़नी वाली नाचनी-शामा 33 केवी लाइन के दो पोल गिर गए। शामा, हांप्टीकापड़ी, रातिरकेटी, सतगड़, लाथी, रमाड़ीबड़ेत, हरसिंग्याबगड़, उलानी धार, शामा डाना, रिठकुला, चुचेर समेत 46 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली गुल होने का असर छोटे उद्योगों पर पड़ रहा है। लोगों को भी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने लाइनों की मरम्मत कर बिजली बहाल करने की मांग की है। इधर, यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडेय का कहना है कि बिजली की लाइनों की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed