फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Power Cut in Bageshwar

बागेश्वर में मरम्मत कार्य के चलते साढ़े तीन घंटे गुल रही बिजली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Power Cut in Bageshwar
बागेश्वर में बिजली लाइन का परीक्षण करते इंजीनियर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में बिजली लाइन की मरम्मत के चलते साढ़े तीन घंटे बिजली गुल रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यूपीसीएल ने बरसात के सीजन से पहले बिजली लाइन के सुदृढ़ीकरण के लिए शनिवार को रखरखाव किया। दोपहर करीब तीन बजे से बिजली लाइन का परीक्षण कार्य शुरू हुआ। इससे पुलिस लाइन, कलक्ट्रेट, विकास भवन, मेहनरबूंगा, बिलौना, तहसील रोड, कठायतबाड़ा, बाजार क्षेत्र, कांडा रोड, चंडिका क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली कटौती से लोगों के पंखे, कूलर आदि उपकरण ठप हो गए। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि शुक्रवार से नगर क्षेत्र की बिजली लाइन में आगामी मानसून से पहले भारी नुकसान से बचने के लिए आपातकालीन रखरखाव किया जा रहा है। शनिवार को बिजली कटौती एक से डेढ़ घंटे तक रहने की उम्मीद थी लेकिन परीक्षण के दौरान ट्रांसफार्मर में खराबी मिलने से बिजली कटौती का समय बढ़ गया। अल्मोड़ा से आई टीम ने मरम्मत की। ट्रांसफार्मर की खराबी दूर करने के बाद शाम 7:30 बजे बिजली बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed