फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pothing area 14-point demands of the villagers launched

पोथिंग क्षेत्र की 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन शुरू

Tue, 09 Aug 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 09 Aug 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Pothing area 14-point demands of the villagers launched
धरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

ग्राम पंचायत पोथिंग क्षेत्र की 14 मांगों को लेकर पूर्व में हुए समझौते लागू नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। गुस्साएं ग्रामीणों ने उत्तराखंड जन चेतना मंच के बैनर तले मंगलवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन पांच लोग क्रमिक अनशन पर बैठे। सभा में शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेेतावनी दी गई। 

विज्ञापन


आंदोलन स्थल तहसील परिसर में पहले दिन उमेश सिंह, हरीश चंद, रमेश चंद, तारा दत्त जोशी, तोली की प्रधान विमला देवी क्रमिक अनशन पर बैठे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि गांव की सड़क, शिक्षा, बिजली और स्वास्थ्य सहित 14 मांगों को लेकर 15 दिसंबर से पांच जनवरी तक आंदोलन चलाया गया। विधायक, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की त्रिपक्षीय वार्ता में समझौता हुआ। परंतु यह समझौता अभी तक लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में क्षेत्रीय जनता को फिर से आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि यदि 20 अगस्त तक इन मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो 21 अगस्त से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीश जोशी की अध्यक्षता और हिमांशु गढ़िया के संचालन में आयोजित सभा में पहले दिन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम साही, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, बीडीसी सदस्य प्रकाश जोशी, भराड़ी के व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, सतीश जोशी, मदन सिंह ने समर्थन दिया। इधर एडीएम एसएस जंगपांगी ने तहसील में अधिकारियों की बैठक लेकर समस्याओं की जानकारी ली और आंदोलनकारियों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed