{"_id":"2b7ec7c3fd90bb9de5454c0739bc8595","slug":"pothing-agitators-warning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोथिंग के आंदोलनकारियों ने दी चेेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोथिंग के आंदोलनकारियों ने दी चेेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Tue, 22 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
पोथिंग गांव में 14 मांगों को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को सातवें दिन भी क्रमिक अनशन किया। सभा में वक्ताओं ने समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। आंदोलनस्थल तिबारी में पहुंचकर कांग्रेस सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दीपक गढ़िया ने अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए दलगत भावना से ऊपर उठकर होने वाले आंदोलन का हर कोई साथ देगा।
विज्ञापन
उन्होंने सीएम हरीश रावत ने हाईस्कूल के उच्चीकरण करने, स्कूल में क्रीड़ांगन, ग्राम पंचायत में दो राजस्व गांव बनाने की घोषणा की है। आंदोलनकारियों ने घोषणाओं का तालियां बजाकर स्वागत किया। गढ़िया ने कहा कि गांव के विकास में शासन, प्रशासन पूरा सहयोग दे रहा है। वक्ताओं ने चेेतावनी दी कि बुनियादी समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
सभा की अध्यक्षता उत्तराखंड जनचेतना मंच के अध्यक्ष हरीश जोशी, संचालन संरक्षक खुशाल गढ़िया ने किया। क्रमिक अनशन में हयात सिंह, चंचल सिंह, पुष्कर सिंह, माधो सिंह, धाम सिंह, उम्मेद सिंह, जमन सिंह, दयाल सिंह, शोबन सिंह बैठे। यहां बीडीसी सदस्य शोभा गढ़िया, राजन सिंह, जानकी देवी, शंकर दत्त, तारा दत्त, पीतांबर जोशी, कमल गढ़िया, कमला देवी थे।
विज्ञापन