फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Postnatal room built for mother and child in the district hospital

Bageshwar News: जच्चा-बच्चा के लिए जिला अस्पताल में बना प्रसवोत्तर कक्ष

Wed, 22 May 2024 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 22 May 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Postnatal room built for mother and child in the district hospital
बागेश्वर के जिला अस्पताल में बने प्रसवोत्तर कक्ष में लगे बैड। संवाद
बागेश्वर। जिला अस्पताल में प्रसव के बाद मां और नवजात शिशु की देखभाल करने के लिए अलग से प्रसवोत्तर कक्ष स्थापित किया गया है। इससे गर्भवती और नव माताओं को सुविधा मिलेगी। प्रसवोत्तर कक्ष में अभी केवल चार बेड का इंतजाम किया गया है जबकि प्रसवोत्तर कक्ष 20 बेड का बनना है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि 20 बेड अस्पताल में आ चुके हैं। तकनीशियन के आने का इंतजार है। जल्द ही प्रसवोत्तर कक्ष में 20 बेड लगवाए जाएंगे। अस्पताल में अब तक प्रसवोत्तर कक्ष की व्यवस्था नहीं थी। प्रसव उपरांत महिलाओं को गर्भवती के साथ एक ही वार्ड में रहना पड़ता था जिसकी वजह से कई बार गर्भवती को बेड मिलने में परेशानी होती थी।
विज्ञापन


क्या है प्रसवोत्तर कक्ष
बागेश्वर। प्रसवोत्तर कक्ष में प्रसव के बाद मां और नवजात शिशु की देखभाल की जाती है। प्रसवोत्तर कक्ष में रहने की अवधी कई कारकों पर निर्भर करती है। जैसे प्रसव का तरीका, मां और शिशु की स्वास्थ्य स्थिति और अस्पताल की नीतियां। आमतौर पर सामान्य प्रसव के बाद 48 घंटे और सिजेरियन यानी ऑपरेशन के बाद 72 से 96 घंटे तक मां और नवजात शिशु को अस्पताल में रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed