{"_id":"57af7b5a4f1c1bc530ee4ad6","slug":"post-office-down-the-server-people-nervous","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर का सर्वर डाउन, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर का सर्वर डाउन, लोग परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Sun, 14 Aug 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर डाकघर का सर्वर डाउन
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। पोस्ट ऑफिस का सर्वर दो दिनों से डाउन है। इसके चलते डाकघर के अधिकांश कामकाज नहीं हो पा रहे हैं। लोग परेशान हैं। इस समय पोस्टऑफिसों को ऑनलाइन कर दिया गया है। डाकघरों में लेनदेन का कार्य बैंकों की तर्ज पर हो रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए पोस्टऑफिसों को सर्वर से जोड़ा गया है, लेकिन सर्वर के ठीक से काम न करने से ग्राहक परेशान हैं। यह समस्या लगातार बनी हुई है। बागेश्वर पोस्टऑफिस का सर्वर दो दिन से ठप है। ग्राहक बगैर काम हुए घरों को लौट रहे हैं।
विज्ञापन
बार-बार सर्वर के डाउन होने से कर्मचारी भी परेशान हैं। पोस्टऑफिस की ओर से सर्वर खराब होने संबंधी सूचना बोर्ड पर चस्पा कर दी है। पोस्टमास्टर आरके चुनेरा ने बताया कि दो दिन से सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
सर्वर में सुधार के बाद ही कामकाज सुचारु हो सकेगा। पिछले सप्ताह कांडा पोस्टआफिस में भी दो दिनों तक सर्वर डाउन होने की समस्या पैदा हो गई थी। इससे दूरदराज गांवों से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।