{"_id":"179d7c3ac24872bc031fa8999e61fcd6","slug":"possession-of-traders-on-the-streets-of-bageshwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर अतिक्रमण से राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर अतिक्रमण से राहगीर परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 24 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां गांव, शहर के बाजार में अनेक व्यापारियों ने दुकान का सामान सड़क तक फैलाया है। इस कारण जहां राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां आने वाले सैलानी भी परेशान रहते हैं। संकरे रास्तों पर वनवे ट्रैफिक की तरह लोगों को एक-एक करके चलना पड़ रहा है। अतिक्रमण को देख जहां पुलिस मूकदर्शक बनी है वहीं नगर पालिका परिषद तहबाजारी वसूलने में ही व्यस्त है।
विज्ञापन
नगर के विभिन्न बाजारों में खड़ी बाजार, माल रोड, स्टेशन रोड, कत्यूर, चौक बाजार, स्टेशन रोड, दुग, नुमाइशखेत, तल्ली, पिंडारी, कांडा मार्ग की बाजारों में व्यापारियों ने अपनी दुकानों का सामान आधी सड़क तक फैलाया है। इससे जहां लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मोटर मार्ग के किनारे वाली बाजारों में रोजाना कई बार जाम लग रहा है। इससे राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पहले पुलिस, प्रशासन ने दुकानदारों से शटर के अंदर ही सामान रखने को कहा था। नाली से सड़क की ओर सामान मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी लेकिन इस पर अमल नहीं हो सका। इस मामले में अब जहां पुलिस मूकदर्शक बनी है। वहीं नगर पालिका परिषद तहबाजारी के लालच में हाथ डालने में कतरा रही है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने पुलिस, प्रशासन से बाजारों को व्यवस्थित करने के लिए तुरंत प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन