फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Positive news : Youth activity orgnised.

Bageshwar News: कसार वारियर्स, जय गोलू सेवन , गुड्डू सेवन ने जीते अपने मैच

Mon, 10 Jul 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 10 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Positive news : Youth activity orgnised.
अल्मोड़ा। नगर के रैमजे मैदान में आयोजित योगेश तिवारी मेमोरियल टी-10 नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में कसार वारियर्स, जय गोलू सेवन, गुड्डू सेवन ने अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में गुड्डू सेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 46 रन बनाए। कसार वारियर्स की टीम ने दो विकेट रहते हुए निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरे मैच में जय गोलू सेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 130 रन बनाए। जवाब में उतरी सर्विस सेवन की टीम 73 रन बनाकर आउट हो गई। जय गोलू सेवन ने 57 रन से मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

तीसरे मैच में गुड्डू सेवन ने 10 ओवर में 94 रन बनाए। पपरशेली की टीम 82 रन बनाकर आउट हो गई। गुड्डू सेवन ने 12 रन से मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। करन शैली, सूरज, रोहित भट्ट, मनीष गोस्वामी, आबिद अली अंपायर रहे। गिरीश धवन और पंकज कांडपाल ने मैच का आखों देखा हाल सुनाया। वहां क्लब के अध्यक्ष सौरभ वर्मा, सचिव मुकेश नेगी, संयोजक भुवन तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed