फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Positive news Women got honoured.

Bageshwar News: आठ महिलाओं को मिला सुषमा स्वराज अवार्ड

Tue, 14 Mar 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 14 Mar 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Positive news Women got honoured.
ब गेश्वर भाजपा कार्यालय में सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित महिलाएं। संवाद
बागेश्वर। भाजपा महिला मोर्चा ने जिले की आठ महिलाओं को सुषमा स्वराज महिला सशक्तिकरण अवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा गढि़या की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने उद्यम और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए धना कोरंगा, मोमबत्ती उद्योग के लिए कमला बिष्ट, सिलाई के लिए रेखा आर्य और शशि थापा, ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में काम करने के लिए हर्षिता परिहार, खिलौना निर्माण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए अनीता टम्टा, सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए निर्मला दफौटी और सविता नगरकोटी को सुषमा स्वराज महिला सशक्तिकरण अवार्ड से सम्मानित किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि इनसे अन्य महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में पूर्व जिपं अध्यक्ष दीपा आर्या, उमा बिष्ट, प्रेमा परिहार, माया गोस्वामी, ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी, गोविंद दानू, मोर्चा प्रभारी नवीन परिहार, जिला मीडिया प्रभारी पीएल साह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed