{"_id":"654295d28d3089fed40ccbd6","slug":"positive-news-people-will-got-benefiit-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-2337-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नगर के त्यूनरा में पार्किंग बनाने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नगर के त्यूनरा में पार्किंग बनाने का रास्ता साफ
Wed, 01 Nov 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। पार्किंग असुविधा का सामना कर रहे बागेश्वर नगर के लिए अच्छी खबर है। नगर के त्यूनरा में पार्किंग निर्माण के लिए शासन ने 62,14000 रुपये स्वीकृत किए हैं। कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग ने पार्किंग निर्माण की कवायद शुरू कर दी है।
जिला प्रशासन ने एक साल पहले सरकार को त्यूनरा में ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव भिजवाया था। प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। ग्रामीण निर्माण विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार त्यूनरा में 15 वाहन क्षमता की पार्किंग का निर्माण किया जाना है। नगर में पार्किंग सुविधाओं का अभाव है। एक भी पक्की पार्किंग अब तक नगर में नहीं है। नगरपालिका दो स्थानों में सड़क के किनारे पार्किंग का संचालन करती है। दो निजी पार्किंग भी नगर में हैं।
पार्किंग की उचित सुविधा न होने के कारण वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने की मजबूरी है। इस कारण अक्सर जाम लगता है। ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय भारती ने अवगत कराया कि पार्किंग के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। ठेकेदार से अनुबंध होने के एक साल के भीतर पार्किंग का निर्माण हो जाएगा।
विज्ञापन
बजट के अभाव में रुका है दोमंजिली पार्किंग का कार्य
बागेश्वर। पार्किंग सुविधा की कमी का सामना कर रहे बागेश्वर नगर में वर्ष 2020 से 60 वाहन क्षमता की दोमंजिली पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। बजट के अभाव में दो वर्ष से पार्किंग का काम रुका है। दो करोड़ बारह लाख रुपये की पार्किंग के लिए पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपये की रकम मिली थी। उसके बाद रकम नहीं मिली। पार्किंग का एक करोड़ बासठ लाख रुपये शासन से अवमुक्त होना है। कब यह रकम अवमुक्त होती है, इस पर नगर के लोगों की नजर है। संवाद