{"_id":"64a9a80144c71e39270a9b37","slug":"positive-news-jyoti-got-honour-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-151-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: वुशु में कांस्य जीतने पर ज्योति को डीजीपी ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: वुशु में कांस्य जीतने पर ज्योति को डीजीपी ने किया सम्मानित
Sat, 08 Jul 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर पुलिस की होनहार वुशु खिलाड़ी ज्योति वर्मा को बीते 26 जून से एक जुलाई तक पूणे (महाराष्ट्र) में आयोजित राष्ट्रीय महिला वुशु प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सम्मानित किया।
2006 बैच की महिला आरक्षी ज्योति बागेश्वर में तैनात हैं। होनहार वुशु महिला खिलाड़ी ज्योति वर्तमान में देहरादून स्टेट पुलिस वुशु टीम के साथ अभ्यासरत हैं। ज्योति इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतकर उत्तराखंड पुलिस और राज्य का नाम रोशन कर चुकी हैं। बीते दिनों डीजी कार्यालय में डीजीपी अशोक कुमार ने उन्हें सम्मानित किया। उनके खेल कौशल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ज्योति की सफलता पर बागेश्वर के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुशी जताई है। संवाद