{"_id":"67743508ba1904ad880651ee","slug":"positive-news-in-district-bageshwar-news-c-8-1-hld1028-487365-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पर्यटन नगरी में सैलानियों ने धूमधाम से किया साल को विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पर्यटन नगरी में सैलानियों ने धूमधाम से किया साल को विदा
Tue, 31 Dec 2024 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। नए साल का जश्न मनाने कौसानी आए सैलानियों ने धूमधाम से साल को विदा किया। दिनभर सैलानियों ने पर्यटन नगरी के प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार किया। रात को होटलों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी कर साल को विदाई दी।
पर्यटन नगरी में इस साल अन्य वर्षों के सापेक्ष सैलानी कम आए थे। हालांकि सैलानियों को लुभाने के लिए होटल कारोबारियों की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। होटलों में कुमाऊंनी व्यंजन, कैंप फायर आदि की व्यवस्था की गई थी। साल के अंतिम दिन कौसानी में ठहरे सैलानियों ने दिन के समय अनासक्ति आश्रम, चाय बागान आदि का भ्रमण किया। हिमालय की लंबी पर्वत श्रृंखलाओं का दीदार किया। शाम से रात तक होटलों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। इधर, पुलिस ने भी सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए। एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने रात को दस बजे बाद डीजे नहीं बजाने के निर्देश दिए थे। संवाद