{"_id":"67df0086612dd66fe504e3e5","slug":"positive-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-114258-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: रेफरल सेंटर बन रहा जिला अस्पताल, रात को रेफर हुई बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: रेफरल सेंटर बन रहा जिला अस्पताल, रात को रेफर हुई बच्ची
Sat, 22 Mar 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बेहतर इलाज के लिए मरीजों को बाहर के अस्पताल में रेफर करना पड़ रहा है। गंभीर अवस्था में कपकोट क्षेत्र से आई एक बच्ची को रात के समय रेफर करने पर परिजनों ने नाराजगी जताई है। सामाजिक कार्यकर्ता बालकृष्ण ने अस्पताल में बेहतर सुविधाएं देने की मांग की है।
शुक्रवार की रात को पिंडर घाटी के बदियाकोट से एक ग्रामीण रमेश सिंह अपनी बीमार बेटी हर्षिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वह पांच हजार में वाहन बुक करके अपनी बच्ची को लेकर आठ बजे जिला अस्पताल पहुंचे थे। चिकित्सकों ने जांच के बाद सुविधाएं नहीं होने की बात करते हुए बच्ची को आठ बजे हायर सेंटर रेफर कर दिया। ग्रामीण ने एंबुलेंस में कॉल की लेकिन एंबुलेंस अस्पताल के आगे आकर खराब हो गई। करीब दस बजे एंबुलेंस ठीक होने के बाद मरीज को हायर सेंटर भेजा जा सका। इस दौरान मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता बालकृष्ण ने कहा कि अस्पताल से आए दिन मरीजों को रेफर किया जा रहा है। करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस आई लेकिन वह भी खराब हो गई। एंबुलेंस की मरम्मत के बाद मरीज को हायर सेंटर भेजा जा सका। इधर सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। 108 प्रभारी सुनील बिष्ट ने बताया कि बच्चे को एंबुलेंस उपलब्ध कराकर समय से छोड़ दिया गया था।