फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   positive news in district.

Bageshwar News: अधूरी तैयारी के साथ आने पर सहायक निदेशक को फटकार

Wed, 29 Jan 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 29 Jan 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
positive news in district.
बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने मत्स्य विभाग की समीक्षा करते हुए मछली पालन को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए कहा। अधिक ट्राउट मछली उत्पादन की संभावना वाले क्षेत्रों में पांच साल के लिए कलस्टर आधारित प्लान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधूरी तैयारी के साथ बैठक में आने पर विभाग के सहायक निदेशक को फटकार लगाई।
विज्ञापन

डीएम भटगांई ने क्लस्टर आधारित प्लान में महिला स्वयं सहायता समूहों को जोड़ने के लिए कहा। ट्राउट मछली के अलावा अन्य मछली का उत्पादन संभव है, उनको भी प्लान में शामिल करने के लिए कहा। कहा कि क्लस्टर का विकास करने से जहां क्षेत्र के सभी किसान लाभान्वित होंगे, वहीं उनके उत्पादन का उचित मूल्य दिलाने के लिए बाजार की उपलब्धता कराने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने पांच साल के बनाए जा रहे प्लान में हर साल होने वाली गतिविधियों को शामिल करते हुए दो दिन के भीतर प्लान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक निदेशक मनोज मियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed