फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Positive news in district.

Bageshwar News: वर्षों से बदहाल सड़क के जल्द सुधरेंगे हालात

Mon, 28 Oct 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 28 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Positive news in district.
बागेश्वर। बिचला दानपुर क्षेत्र की लाइफलाइन शामा-लीती-गोगिना सड़क के हालात जल्द सुधरने की उम्मीद है। सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। 3,14,80,000 रुपये से सड़क को चकाचक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

शामा-लीती-गोगिना सड़क पर डामरीकरण हुए लंबा समय बीत चुका है। सात-आठ साल से सड़क बदहाल है। लीती से गोगिना तक सड़क बेहद खराब होने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी होती है। कई स्थानों पर सड़क का डामर उखड़ चुका है। सड़क की निकास नालियां और सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हैं। सड़क की बदहाली की समस्या को क्षेत्रवासी लंबे समय से शासन-प्रशासन के सामने रख रहे थे। अब विभाग ने सड़क की हालत सुधारने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के ईई अंबरीश रावत ने बताया कि लीती से गोगिना तक 14.92 किमी सड़क में सुधारीकरण और डामरीकरण का कार्य किया जाना है। सड़क में सुरक्षा दीवार, कलमठ, कॉजवे, निकास नालियों आदि का निर्माण और मरम्मत के साथ-साथ डामरीकरण भी कराया जाएगा। कार्य की निविदा प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जल्द ही कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed