फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Positive news in district.

Bageshwar News: बागेश्वर डिपो को धनतेरस के दिन मिलेगी दो नई बसें

Mon, 28 Oct 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 28 Oct 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Positive news in district.
बागेश्वर। जिले में रोडवेज डिपो बनने के बाद पहली बार नई बसें आएंगी। धनतेरस के दिन डिपो को दो नई बसों की सौगात मिलने जा रही है। नई बसों के आने से खराब बसों की समस्या का सामना कर रहे डिपो को दीपावली पर्व पर राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में चार सितंबर 2022 को रोडवेज डिपो का शुभारंभ हुआ था। उद्घाटन के समय डिपो को 15 बसें मिली थीं लेकिन सभी बसें पुरानी थीं। दूसरे डिपो से आईं बसों के सहारे अब तक डिपो की व्यवस्था चल रही है। फिलहाल डिपो से चार सेवाओं का संचालन किया जा रहा है लेकिन पुरानी बसों में आए दिन खराबी आने से कई रूटों पर सेवा प्रभावित हो जाती है। वर्तमान में भी चार बसें खराब हैं। इधर, डिपो के कार्यशाला प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि देहरादून से मंगलवार को दो नई बस डिपो में पहुंच जाएंगी। नई बसों के आने से व्यवस्थाओं में भी सुधार होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed