{"_id":"681ba4b86280a99f940422a5","slug":"positive-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-115351-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: त्यूनरा-माजियाखेत सड़क पर एक करोड़ छह लाख से होगा डामरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: त्यूनरा-माजियाखेत सड़क पर एक करोड़ छह लाख से होगा डामरीकरण
Wed, 07 May 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 07 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के त्यूनरा बाईपास सड़क की दशा जल्द सुधरेगी। इसके लिए शासन से एक करोड़ छह लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। लोनिवि जल्द निविदा प्रक्रिया शुरू कर डामरीकरण और सुधारीकरण का कार्य शुरू करेगी।
नगर पालिका क्षेत्र में नगर को जाम की समस्या से मुक्त करने के लिए लोनिवि ने 1.900 किमी सड़क का निर्माण किया। सड़क में डामरीकरण नहीं होने से यहां से जाने वाले वाहन चालकों को कई बार समस्या का सामना करना पड़ता है।
सड़क पर डामर नहीं होने से माजियाखेत और त्यूनरा के लोगों के घरों में धूल भर जाती है। सड़क किनारे नालियां नहीं होने से बरसात का पानी लोगों के घरों में जाता है।
विज्ञापन
बारिश के मौसम में सड़क रोखड़ बन जाती है। सड़क बदहाल होने से लोग बाईपास का प्रयोग कम करते हैं। नगर में जाम की समस्या पैदा होती है। सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है।
जल्द सड़क में सुरक्षा दीवार, पानी की निकासी के लिए नालियों और कलवर्ट का निर्माण होगा। इसके बाद सड़क में डामरीकरण किया जाएगा।