{"_id":"67fd44252ff1e6377a005315","slug":"positive-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-114802-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: क्रैश बैरियर से सुरक्षित हो रही पिंडारी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: क्रैश बैरियर से सुरक्षित हो रही पिंडारी रोड
Mon, 14 Apr 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 14 Apr 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में सड़कों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोनिवि दुर्घटना संभावित स्थानों में क्रैश बैरियर लगाने का कार्य करा रही है। नगर के पिंडारी रोड में सड़क सुरक्षा मद से 37.11 लाख रुपये की लागत से क्रैश बैरियर लगाए जा रहे हैं।
नगर के भराड़ी टैक्सी स्टैंड में सड़क किनारे लगे लोहे के गार्डर जर्जर हो गए थे। जिनसे दुर्घटना होने का खतरा बढ़ रहा था। कई बार गार्डर की आड़ लेकर खड़े होने वाले लोग गार्डर के टूटने से सरयू नदी में गिर रहे थे। जर्जर गार्डरों से टकराकर वाहनों के भी नदी में गिरने का खतरा बना रहता है। जिसे देखते हुए लोनिवि ने सड़क सुरक्षा मद से सड़क की सुरक्षा बढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया है। नगर क्षेत्र से द्वारसों तक दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में जर्जर हो चुके गार्डरों के स्थान पर क्रैश बैरियर लगाए जा रहे हैं। लोनिवि के ईई संजय कुमार पांडेय ने बताया कि सड़क सुरक्षा मद से कार्य कराया जा रहा है।