{"_id":"67df00eb22ae2269ca0352d9","slug":"positive-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-114228-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिले से ही चालकों की कमी दूर करेगा रोडवेज डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिले से ही चालकों की कमी दूर करेगा रोडवेज डिपो
Sat, 22 Mar 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। रोडवेज डिपो ने लंबे समय से चल रही चालक-परिचालकों की कमी को दूर करने के लिए कमर कस ली है। डिपो में जिले से ही अनुभवी चालकों को एजेंसी के माध्यम से रखने की तैयारी चल रही है। इच्छुक चालक रोडवेज डिपो में अपना आवेदन कर सकते हैं। अधिकारियों ने अनुभवी चालकों को वरीयता दिए जाने की बात कही है।
चार सितंबर 2022 को बने रोडवेज डिपो में चालक-परिचालकों की कमी से डिपो से संचालित होने वाली सेवाओं पर असर पड़ रहा है। वर्तमान में डिपो में 24 बसें हैं जिनमें से 12 का ही संचालन हो रहा है। एक दर्जन बसें रोडवेज डिपो में खड़ी हैं। मुख्यालय से कई बार मैदानी क्षेत्रों के चालकों को जिले में भेजा गया। हालांकि भौगोलिक परिस्थितियां भिन्न होने का हवाला देकर चालक डिपो तक नहीं पहुंचे। अब जिले में ही चालकों की तलाश शुरू कर दी गई है।
रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी ने बताया कि जिले के इच्छुक वाहन चालक आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्र, लाइसेंस, स्थायी निवास प्रमाणपत्र के साथ डिपो कार्यालय में अपना आवेदन कर सकते हैं। चयनित चालकों को एजेंसी के माध्यम से नियुक्त कर प्रति किमी की दर से भुगतान किया जाएगा। संवाद