फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Positive news_ facilities will be provided.

Bageshwar News: बैजनाथ और कपकोट में ट्रूनेट मशीन से होगी टीबी की जांच

Thu, 20 Jul 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 20 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Positive news_ facilities will be provided.
बागेश्वर। उत्तराखंड को पहला टीबी मुक्त प्रदेश बनाने की मुहिम के तहत जिले का स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग ने तीनों विकासखंड के अस्पतालों में टीबी की जांच के लिए अत्याधुनिक मशीन लगा दी हैं। अब तक केवल जिला अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध थी। अब बैजनाथ सीएचसी में आधुनिक मशीन से जांच होगी तो पहली बार कपकोट सीएचसी में भी लोग टीबी की जांच करा सकेंगे।
विज्ञापन

टीबी या क्षय रोग को लेकर अब भी लोगों के मन में भ्रांतियां हैं। कई लोग बीमारी को बताने या इलाज कराने से कतराते हैं जबकि क्षय रोग का इलाज उपलब्ध है। क्षय रोग की रोकथाम के लिए सरकार कई कार्यक्रम चला रही है। जांच का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। अब तक केवल जिला अस्पताल में ट्रूनेट से टीबी की जांच की जाती थी। सीएचसी बैजनाथ में बलगम से टीबी की जांच की जाती थी रिजल्ट पाॅजिटिव आने पर कंफर्मेशन के लिए नमूने को जिला अस्पताल लाकर ट्रूनेट जांच करानी पड़ती थी। ट्रूनेट जांच शुरू होने के बाद मरीजों को रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कपकोट क्षेत्र से टीबी की जांच कराने वालों को भी जिला अस्पताल की दौड़ लगाने से निजात मिल गई है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी/डिप्टी सीएमओ डाॅ. हरीश पोखरिया ने बताया कि जिले में वर्तमान में 221 सक्रिय मरीज हैं। 108 परिवार के सदस्यों को दवा खिलाई जा रही है। समाज को टीबी मुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ सुविधाओं का दायरा बढ़ाया जा रहा है। ट्रूनेट मशीन से जांच में मात्र सवा घंटे का समय लगता है और रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तत्काल मरीज का इलाज शुरू कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले को 2024 तक हर हाल में टीबी मुक्त बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। लंबे समय तक खांसी रहने पर जल्द चिकित्सक से जांच कराना जरूरी है। चिकित्सक की निगरानी में नियमपूर्वक इलाज कराने पर क्षय रोगी पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं।

डॉ. डीपी जोशी, सीएमओ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed