{"_id":"64bac8bfde4848ecc807e0b6","slug":"positive-news-dm-given-instruction-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-415-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावरों की लीज भूमि काे एक माह में करें नियमितीकरण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टावरों की लीज भूमि काे एक माह में करें नियमितीकरण : डीएम
Fri, 21 Jul 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने निजी टेलीकॉम कंपनियों को जिले में लगे सभी टावर की लीज भूमि का एक महीने के भीतर नियमितीकरण करने के लिए कहा। उन्होंने ऐसा नहीं किए जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को जिला कार्यालय में टेलीकॉम समिति की बैठक ली। उन्होंने जिले के संचार विहीन इलाकों के लिए 14 अन्य बीएसएनएल टावर लगाने के लिए सर्वे कर भूमि चिह्नित करने के निर्देश बीएसएनएल अभियंता को दिए। सभी संचार प्रदाता कंपनियों से मानसून के दौरान सेवा सुचारु रखने के कहा। बीएसएनएल के जेटीओ ने बताया कि छह टावर में सिविल कार्य शुरू हो चुका है। 45 में विद्युत संयोजन के लिए आवेदन किया गया है। बैठक में एडीएम चंद्र सिंह इमलाल ने बताया कि निजी संचार कंपनियों के 20 आवेदन नवीनीकरण के मिले थे। किसी भी कंपनी ने अब तक लीज नियमितीकरण नहीं किया है। बैठक में सीडीओ आरसी तिवारी समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद