{"_id":"64bac551d7a602a3dc0ad812","slug":"positive-news-development-will-be-done-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-405-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पंचायत भवन निर्माण के लिए 16 ग्राम पंचायतों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पंचायत भवन निर्माण के लिए 16 ग्राम पंचायतों का चयन
Fri, 21 Jul 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत भवन निर्माण के लिए 16 ग्राम पंचायताें का चयन किया गया है। पंचायतीराज निदेशालय ने इन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण के लिए एक सप्ताह के भीतर जमीन की उपलब्धता और निर्माण की तैयारियाें की स्थिति की जानकारी मांगी है।
विधायक सुरेश गढ़िया ने पंचायतीराज के संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी की ओर से जारी पत्र के हवाले से बताया कि जिले से विकासखंड वार पंचायत भवनों के निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों का चयन कर सूची निदेशालय भेजी गई थी। निदेशालय ने बागेश्वर विकासखंड के बोरगांव, बिलौरी, रिखायल, नंदीगांव, सिमतोली दो और जल्थकोट ग्राम पंचायत का चयन किया। कपकोट विकासखंड में तीख, फरसाली पल्ली, शामा, कीमू, हांप्टीकापड़ी, नान कन्यालीकोट, लीती, ठाड़ाईजर, दियाली कुरौली और रंगदेव ग्राम पंचायत चयनित की गई हैं। संयुक्त निदेशक ने जिला पंचायत राज अधिकारी से एक सप्ताह के भीतर वस्तुस्थिति उपलब्ध कराने के साथ निर्माण संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के भी निर्देश दिए हैं। संवाद