{"_id":"65020444880297740e0e9b99","slug":"positive-news-competition-will-be-orgnised-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-1465-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: शिक्षक वर्ग में हरीश, पंकज, अनुराधा, विद्यार्थी वर्ग में हिमांशु, सौरभ अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: शिक्षक वर्ग में हरीश, पंकज, अनुराधा, विद्यार्थी वर्ग में हिमांशु, सौरभ अव्वल
Thu, 14 Sep 2023 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक और विद्यार्थी वर्ग की कला प्रतियोगिता हुई। कई विद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में शिरकत की। विजेताओं को मेडल, प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिए गए। अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान पाने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
डायट सभागार में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि कला का विद्यालयी शिक्षा में विशेष योगदान है। कला संस्कृति से प्रभावित और मानव आवेग से संचालित मानवीय अभिव्यक्ति है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनोज कुमार चौहान ने कहा कि प्रतियोगिता शिक्षकों और विद्यार्थियों की छिपी कला प्रतिभा को मंच दे रही है। शिक्षक वर्ग में आयोजित लोकचित्र कला में हरीश राम और पंकज साह, लघु चित्रकला में अनुराधा रानी ने पहला स्थान पाया।
विद्यार्थी वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में हिमांशु कोरंगा और पोस्टर चित्रांकन में सौरभ तिवारी पहले स्थान पर रहे। निर्णायक डिग्री कॉलेज कपकोट में कला विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ममता सुयाल और डॉ. निवेदिता लोहिया रहे। इस मौके पर डायट प्रवक्ता डॉ. केएस रावत, डॉ. हरीश जोशी, डॉ. सीएम जोशी, डॉ. दयासागर, डॉ. बीडी पांडेय, रवि कुमार जोशी, डॉ. संदीप जोशी आदि मौजूद रहे।